बिहार की महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी पर कॉमेडियन यश माहेश्वरी के खिलाफ पटना में एफआईआर दर्ज

Share

- Advertisement -

Patna News: स्टैंडअप कॉमेडियन यश माहेश्वरी के खिलाफ पटना साइबर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। छठ के दौरान बिहार की महिलाओं के सिंदूर पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में यह कार्रवाई हुई है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पटना साइबर थाने के पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय से इस बारे में एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी गई है। इसमें कहा गया है कि 24 नवंबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर अभद्र एवं आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में यश माहेश्वरी पर साइबर थाने में एफआईआर (1550/26) दर्ज की गई है।

अलग-अलग धाराओं में की गई प्राथमिकी

धारा 75(1), 79, 351, 352 एवं 66(C), 66(D) आईटी एक्ट के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है। कहा गया है कि बिहार की महिलाओं के प्रति की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों से सामाजिक सौहार्द प्रभावित होने एवं विभिन्न समुदायों के बीच वैमनस्य की स्थिति उत्पन्न होने की आशंका के मद्देनजर मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पटना साइबर थाना द्वारा मामले की जांच एवं अग्रतर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पटना पुलिस सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक, अभद्र एवं भड़काऊ सामग्री प्रसारित करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है।

सार्वजनिक रूप से माफी मांगने के बाद भी नहीं थमा विवाद

स्टैंडअप कॉमेडियन ने विवाद शुरू होने के बाद सार्वजनिक रूप से माफी मांगी थी, लेकिन मामले को लेकर लोगों का गुस्सा कम नहीं हो रहा है। भाजपा नेता रितु जायसवाल ने तो हर जिले में उसके खिलाफ एफआईआर करने की मांग कर दी है। राजद और कांग्रेस ने भी इस पर आपत्ति जताई है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News