नोएडा में चलती बस में नाबालिग से कथित दुष्कर्म मामला, पुलिस को मिले फिंगरप्रिंट और कई अहम फोरेंसिक सबूत

Share

- Advertisement -

Noida News: ग्रेटर नोएडा में चलती बस के भीतर 16 साल की लड़की से कथित गैंगरेप केस में पुलिस को महत्वपूर्ण फोरेंसिक साक्ष्य मिले हैं। बस से मिले फिंगरप्रिंट्स ने वारदात के वक्त पीड़िता और दोनों आरोपियों की मौजूदगी की पुष्टि कर दी है। पुलिस इस मामले में जल्द चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी कर रही है।

जांच अधिकारियों के अनुसार बस से ड्राइवर कुलदीप, कंडक्टर संदीप और पीड़िता के फिंगरप्रिंट मिले हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कपड़े जब्त करने के साथ सीटों व स्टीयरिंग व्हील से फोरेंसिक नमूने भी जुटाए हैं। अब टीम को डीएनए रिपोर्ट का इंतजार है, जिससे मामले में पुख्ता वैज्ञानिक सबूत मिल सकेंगे।

गलत जगह उतरने के बाद झांसा देकर बस में बैठाया

मैनपुरी की रहने वाली 11वीं की छात्रा मां की डांट के बाद घर से निकली थी। वह नोएडा सेक्टर 63 में अपने रिश्तेदार के घर जा रही थी, लेकिन रात लगभग 9 बजे बारिश के बीच गलती से ग्रेटर नोएडा के परी चौक पर उतर गई। कंडक्टर ने सेक्टर 63 छोड़ने का झांसा देकर उसे बस में बैठा लिया।

जांच में सामने आया कि तकनीकी खराबी के कारण बस नियमित सेवा पर नहीं थी। आरोपी शाम को सूरजपुर वर्कशॉप से बस लेकर निकले थे। लड़की को बैठाने के बाद वे कश्मीरी गेट की ओर बढ़े। आरोप है कि दोनों ने चलती बस में दुष्कर्म किया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।

कश्मीरी गेट पर छोड़ा, मेडिकल जांच में हुई पुष्टि

आरोपियों ने करीब 43 किलोमीटर चलने के बाद कश्मीरी गेट पर लड़की को बस से उतार दिया। पीड़िता ने तुरंत पुलिस स्टेशन पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि के बाद दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज किया। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से तिमारपुर से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पकड़े गए ड्राइवर कुलदीप और कंडक्टर संदीप उत्तर प्रदेश के कानपुर के रहने वाले हैं। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल बस को जब्त कर लिया है और आरोपियों का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। जांच टीम अब पूरे रूट और वाहन से जुड़े अतिरिक्त साक्ष्य जुटाकर कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ा रही है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News