कानपुर के SBI बैंक लॉकर से 50 लाख रुपये के गहने गायब, मैनेजर और कर्मचारियों पर FIR दर्ज

Share

- Advertisement -

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में बैंक लॉकर की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठाने वाली घटना सामने आई है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की स्वरूप नगर शाखा के एक लॉकर से करीब 50 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने रहस्यमयी तरीके से गायब हो गए। पुलिस ने बैंक मैनेजर और कर्मचारियों पर केस दर्ज किया है।

स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर के विलय के बाद एसबीआई में बदला था लॉकर

पीड़िता ने वर्ष 2003 में तत्कालीन स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर की स्वरूप नगर शाखा में लॉकर लिया था। बैंकों के विलय के बाद यह शाखा SBI में शामिल हो गई थी। पति के देहांत के बाद महिला लखनऊ शिफ्ट हो गईं, लेकिन उनके खाते से लॉकर का मेंटेनेंस चार्ज लगातार कटता रहा।

कानपुर बैंक पहुंचने पर खुलासा, 50 लाख का लॉकर पड़ा था खाली

हाल ही में जब महिला अपना लॉकर एक्सेस करने कानपुर पहुंचीं, तो अधिकारियों ने रिकॉर्ड न मिलने की बात कही। काफी मशक्कत के बाद जब बैंक रिकॉर्ड ट्रेस हुआ और महिला ने लॉकर खोला, तो वह पूरी तरह खाली मिला। उसमें रखे करीब 50 लाख रुपये के जेवर गायब थे।

पुलिस जांच में खुलासा, महिला की गैरमौजूदगी में खुला था लॉकर

लॉकर खाली देखकर पीड़िता ने स्वरूप नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस की शुरुआती जांच में बैंक रिकॉर्ड से बेहद अहम सुराग मिला है। रिकॉर्ड की एंट्री से साफ हुआ है कि महिला की अनुपस्थिति के दौरान भी इस लॉकर को एक्सेस किया गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शाखा प्रबंधक और संबंधित स्टाफ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब बैंक के लॉकर एक्सेस रजिस्टर, पुराने दस्तावेज और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि लॉकर खोलने वाले व्यक्ति की पहचान की जा सके।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News