हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में चोरों का अनोखा कारनामा, बंद मकान से नकदी और चांदी के जेवरात चुराकर आराम फरमाया

Share

- Advertisement -

Kangra News: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे चोरी के बाद भागे नहीं, बल्कि आराम करते नजर आए। पुलिस चौकी आलमपुर के अंतर्गत आने वाले मरेरा वार्ड में बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी और चांदी के जेवर चुरा लिए हैं।

मकान मालिक संजय और उनके भाई रोजगार के चलते अपने परिवार के साथ सुजानपुर टीहरा में रहते हैं। वे अक्सर छुट्टी वाले दिन ही गांव आते हैं। बीते रविवार को छोटा भाई घर आया था और साफ-सफाई करके वापस लौट गया था। गुरुवार को जब वह दोबारा घर देखने पहुंचा, तो मुख्य दरवाजे का ताला गायब मिला।

चोरों ने वारदात को अंजाम देकर घर में किया आराम

घर के अंदर जाकर देखने पर पता चला कि तीनों कमरों की अलमारियां और ट्रंक खुले पड़े थे। सारा सामान बिखरा हुआ था और रसोईघर का ताला भी टूटा मिला। चोरों ने डिब्बियों में रखे आर्टिफिशियल गहनों को छुआ तक नहीं। कमरे में माचिस और बिस्तर की सिलवटें देखकर लगता है कि उन्होंने वहां आराम किया।

यह मकान सड़क के किनारे स्थित है और नीचे एक बड़ा गांव भी है, फिर भी किसी को भनक नहीं लगी। इसी मकान में एक साल पहले भी चोरी हो चुकी है। सूचना मिलने पर पंचायत प्रधान, वार्ड पंच और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने साक्ष्य जुटाकर इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

Right News Desk
Right News Desk
राइट न्यूज़ (Rightnews.in) — निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनसरोकार की सशक्त आवाज़ पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक संवेदनशील और गंभीर ज़िम्मेदारी है। Rightnews.in पिछले 9 से अधिक वर्षों के समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ पाठकों तक प्रामाणिक, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाने के लिए निरंतर समर्पित है। आज की डिजिटल पत्रकारिता के दौर में जहाँ भ्रामक जानकारियों और जल्दबाजी की होड़ है, हमारा न्यूज़ डेस्क हर सूचना को सख्त मानकों पर परखता है। हमारा प्राथमिक संकल्प केवल खबर देना नहीं, बल्कि तथ्यों की गहराई तक जाकर सच्चाई को सामने लाना है। स्थानीय समस्याओं से लेकर राष्ट्रीय विमर्श तक, जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे को प्रमुखता से उठाना हमारा कर्तव्य है। हमारा उद्देश्य: सत्य और प्रामाणिकता: हर खबर को पूरी छानबीन और पुष्टि के बाद ही पाठकों तक पहुँचाना। निष्पक्ष दृष्टिकोण: बिना किसी पूर्वाग्रह, दबाव या पक्षपात के स्वतंत्र और संतुलित पत्रकारिता। जनसरोकार: आम जनता के बुनियादी मुद्दों, समस्याओं और अधिकारों को प्राथमिकता देना। संपर्क सूत्र: आधिकारिक वेबसाइट: rightnews.in समाचार, प्रेस विज्ञप्ति एवं सुझाव: news@rightnews.in संपादकीय विभाग: editor@rightnews.in प्रशासनिक संपर्क: admin@rightnews.in विज्ञापन एवं व्यावसायिक पूछताछ: ads@rightnews.in ट्रैफिक: वेबसाइट: 10 लाख से ज्यादा हर महीने फेसबुक: 5 करोड़ से ज्यादा हर महीने

Read more

Related News