इंदौर के होटल में पहचान छुपाकर महिला के साथ रुका युवक, हिंदू संगठनों के हंगामे के बाद पुलिस हिरासत में

Share

- Advertisement -

Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित एक होटल में मुस्लिम युवक को हिंदू महिला के साथ पकड़े जाने के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया। राष्ट्रीय हिंदू परिषद और श्री राजपूत करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर युवक को पकड़ा। इसके बाद उसे विजय नगर थाने की पुलिस को सौंप दिया गया।

हिंदू संगठनों का आरोप है कि माणिकबाग का रहने वाला आरोपी अहद लकड़िया मोमोज की दुकान चलाता है। वह दुकान पर आने वाली हिंदू युवतियों से इंस्टाग्राम आईडी लेता था। आरोप है कि उसने महिला से अपनी असली पहचान छुपाई और ‘रोशन’ नाम बताकर दोस्ती की, जिसके बाद वह उसे होटल ले गया।

होटल पहुंचे हिंदू कार्यकर्ताओं ने पुलिस को सौंपा

मामले की भनक लगते ही हिंदू कार्यकर्ता और करणी सेना के सदस्य होटल पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने होटल के कमरे में युवक को पकड़ा और विजय नगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को तुरंत हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है और पूरे घटनाक्रम की छानबीन जारी है।

एसीपी पराग सैनी ने बताया कि अशोक कॉलोनी इलाके में दो पक्षों के बीच विवाद की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। पुलिस फिलहाल दोनों पक्षों से विस्तृत पूछताछ कर रही है और पहचान छुपाने से जुड़े सभी आरोपों की गहन जांच की जा रही है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News