सिरमौर के नाहन में माता-पिता पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर युवती हुई लापता, पुलिस ने दर्ज किया केस

Share

- Advertisement -

Nahan News: सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन से एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। घर छोड़ने से पहले युवती ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया। इसमें उसने परिजनों पर गंभीर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामले में किडनैपिंग की धारा में केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

वायरल वीडियो में युवती ने कहा कि उसके पिता उसके साथ मारपीट करते हैं और पढ़ाई में बाधा डालते हैं। मास्टर्स डिग्री पूरी कर चुकी इस आर्टिस्ट युवती का आरोप है कि उसे काम करने की इजाजत नहीं है। पिता उसकी पेंटिंग्स फाड़ देते हैं और शादी के लिए लगातार दबाव बना रहे हैं।

युवती ने वीडियो में भावुक होकर कहा कि वह परिवार के दबाव और रोज-रोज की प्रताड़ना से तंग आ चुकी है। उसने कहा कि अब वह घुट-घुट कर नहीं जी सकती, इसलिए घर छोड़कर जा रही है। वीडियो इंटरनेट पर वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन तुरंत एक्शन में आया और स्पेशल टीम बनाई।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने पुष्टि की कि युवती के गायब होने पर किडनैपिंग का केस दर्ज किया गया है। पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। एसपी के अनुसार, युवती के मिलने पर कोर्ट में उसके बयान दर्ज होंगे। बयानों और साक्ष्यों के आधार पर ही अगली कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Right News Desk
Right News Desk
लॉ और पत्रकारिता स्नातक, पत्रकारिता में 11 वर्ष का अनुभव

Read more

Related News