Gurdaspur News: पंजाब के गुरदासपुर जिले के फतेहगढ़ चूड़ियां इलाके में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामले में चोरों ने एक एनआरआई परिवार के बंद पड़े घर को निशाना बनाया। चोर घर से लाखों रुपये का सोना, विदेशी मुद्रा और अन्य कीमती सामान चुराकर रफूचक्कर हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ताले तोड़कर अंदर घुसे चोर, साफ-सफाई के दौरान सामने आई वारदात
पीड़ित मकान मालिक लंबे समय से विदेश में रहते हैं और घर बंद था। एक महीने बाद जब रिश्तेदार मकान की सफाई करने पहुंचे तो उन्हें अंदर के कमरों के ताले टूटे मिले। अलमारियों का सामान बिखरा हुआ था। रिश्तेदारों ने बताया कि चोर घर से करीब 12 तोला सोना और विदेशी करेंसी चोरी करके ले गए हैं।
पुलिस ने दर्ज किया मामला, सीसीटीवी फुटेज से चोरों की तलाश तेज
घटना की सूचना मिलते ही फतेहगढ़ चूड़ियां थाने के प्रभारी सुरिंदर पाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।