कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर खुले

Share

Mumbai News: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने से गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई। बीएसई (BSE) सेंसेक्स और एनएससी (NSE) निफ्टी दोनों सूचकांक लाल निशान के साथ खुले। वैश्विक बाजार में ब्रेंट क्रूड 96 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है।

सेंसेक्स 239.95 अंक टूटकर 76,515.10 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान यह 410 अंक तक फिसल गया था। हालांकि बाद में यह 217.74 अंक यानी 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76,537.31 अंक पर कारोबार करने लगा। कच्चे तेल में 2 फीसदी की तेजी से निवेशकों ने बिकवाली शुरू कर दी।

निफ्टी और अन्य सेक्टर्स का हाल

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 91.45 अंक गिरकर 23,904.80 अंक पर खुला। कुछ देर बाद यह 57.60 अंक उतरकर 23,938.65 अंक पर आ गया। इंडिया वीआईएक्स (India VIX) में भी 0.63 प्रतिशत की कमी आई है। यह संकेत देता है कि बाजार में गिरावट का दौर आगे भी जारी रह सकता है।

मीडिया और ऑटो सेक्टर को छोड़कर सभी इंडेक्स में गिरावट देखी गई। फार्मा, रियल्टी और हेल्थकेयर सेक्टर में सबसे ज्यादा बिकवाली रही। टाटा स्टील, एनटीपीसी, अडानी पोर्ट्स, इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक और सन फार्मा के शेयर नीचे गिरे। हालांकि बेहतर नतीजों से इटरनल, ट्रेंट और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर हरे निशान पर रहे।

Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News