[New Delhi:] अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में 2 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। इसके बाद क्रूड ऑयल का भाव फिर से 100 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गया है। हालांकि, भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने शनिवार को भी देश में पेट्रोल और डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं किया है।
इसी हफ्ते गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल का दाम 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया था। शनिवार को नरमी के बाद अब कच्चा तेल 97.89 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। इसके बावजूद वैश्विक कीमतें काफी ऊंची बनी हुई हैं। इस कारण घरेलू ऑयल मार्केटिंग कंपनियां भारी आर्थिक दबाव का सामना कर रही हैं।
देश के प्रमुख महानगरों में आज क्या हैं पेट्रोल के दाम
देश की राजधानी नई दिल्ली और नोएडा में पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। गुरुग्राम में 102.97 रुपये, मुंबई में 111.21 रुपये और कोलकाता में 113.51 रुपये भाव है। चेन्नई में इसका रेट 107.76 रुपये है। बेंगलुरु में 110.44 रुपये, हैदराबाद में 115.73 रुपये, जयपुर में 113.50 रुपये और पटना में पेट्रोल 113.37 रुपये प्रति लीटर उपलब्ध है।
विभिन्न शहरों में डीजल की ताजा कीमतें इस प्रकार हैं
डीजल की बात करें तो नई दिल्ली में इसका भाव 95.20 रुपये और नोएडा में 95.56 रुपये प्रति लीटर है। गुरुग्राम में डीजल 95.64 रुपये, मुंबई में 97.83 रुपये, कोलकाता में 99.82 रुपये और चेन्नई में 99.55 रुपये मिल रहा है। इसके अलावा हैदराबाद में 103.82 रुपये, जयपुर में 98.50 रुपये, पटना में 99.36 रुपये और चंडीगढ़ में 89.47 रुपये रेट है।
मई महीने के बाद से नहीं बढ़े हैं ईंधन के दाम
तेल कंपनियों ने आखिरी बार मई में पेट्रोल और डीजल की दरों में बढ़ोतरी की थी। उस समय घरेलू स्तर पर तेल के दाम 7.5 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाए गए थे। अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की सप्लाई प्रभावित हुई है। भारत जैसे तेल आयातक देशों पर इसका काफी बुरा असर पड़ रहा है।