कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से फिसला शेयर बाजार, निफ्टी और बैंक निफ्टी में गिरावट के बीच पेटीएम लुढ़का

Share

- Advertisement -

Mumbai News: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के असर से भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला है। शुरुआती कारोबार में निफ्टी 50 अंक टूटकर 24233 पर आ गया, जबकि बैंक निफ्टी 82 अंक गिरकर 57422 पर ट्रेड करता दिखा। बाजार में रियल्टी और आईटी स्टॉक्स पर सबसे ज्यादा दबाव नजर आया।

ऑटो और फार्मा में खरीदारी, आईटी शेयरों में बिकवाली

कारोबारी सत्र के दौरान डिफेंस, ऑटो, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और फार्मा सेक्टर के शेयरों में अच्छी खरीदारी दर्ज की गई। वहीं दूसरी तरफ रियल्टी और आईटी सेक्टर के शेयर बिकवाली के दबाव में रहे। निफ्टी50 का एडवांस-डिक्लाइन रेशियो 24:26 रहा, जिसमें 24 शेयरों में तेजी और 26 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।

- Advertisement -

इंडेक्स के टॉप गेनर्स में ओएनजीसी, इटरनल, मारुति सुजुकी, सन फार्मा और ग्रासिम के स्टॉक्स शामिल रहे। दूसरी ओर इंफोसिस, भारती एयरटेल, जियो फाइनेंशियल सर्विसेज, टेक महिंद्रा और विप्रो टॉप लूजर रहे। इसके अलावा नेटवेब टेक्नोलॉजीज, मणिपाल हेल्थ और बाजार स्टाइल रिटेल जैसी कंपनियों के शेयरों में भी हलचल देखने को मिली।

ब्लॉक डील की खबरों से पेटीएम के शेयर टूटे

ब्लॉक डील की खबरों के बाद वन97 कम्युनिकेशंस के स्वामित्व वाली पेटीएम के शेयर में 1.50 फीसदी की गिरावट आई। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को बताया कि रेजिलिएंट एसेट मैनेजमेंट बीवी ने पेटीएम में अपनी 4.98 फीसदी हिस्सेदारी बेचने का प्रस्ताव दिया है, जिसके चलते निवेशकों ने बिकवाली शुरू कर दी।

- Advertisement -
Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News