हिंदुस्तान कॉपर के शेयर में 6% से अधिक की भारी गिरावट, सरकार बेचेगी OFS के जरिए हिस्सेदारी

Share

- Advertisement -

Mumbai News: सरकारी कंपनी हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के शेयरों में मंगलवार को कारोबार शुरू होते ही जोरदार बिकवाली देखी गई। केंद्र सरकार द्वारा ऑफर फॉर सेल यानी OFS के जरिए अपनी हिस्सेदारी बेचने के फैसले से बाजार में यह दबाव बना। इस खबर के आते ही निवेशकों ने तेजी से मुनाफावसूली शुरू कर दी।

कंपनी का शेयर पिछले कारोबारी सत्र में 573.55 रुपये पर बंद हुआ था, जो मंगलवार को सीधे 540 रुपये पर खुला। शुरुआती ट्रेड के दौरान यह लुढ़ककर 534.05 रुपये के निचले स्तर तक पहुंच गया। सुबह के कारोबार में स्टॉक 6.20 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 538 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा था।

सरकार OFS के जरिए जुटाएगी 3000 करोड़ रुपये

सरकार इस ऑफर के जरिए कंपनी में अपनी 3 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने की तैयारी में है। इसके साथ ही 3 प्रतिशत अतिरिक्त ग्रीनशू विकल्प भी शामिल रखा गया है। इसका पूरा इस्तेमाल होने पर कुल 6 प्रतिशत हिस्सेदारी बिकेगी। सरकार ने इसके लिए 514 रुपये प्रति शेयर का फ्लोर प्राइस तय किया है।

दीपम (DIPAM) सचिव के अनुसार, इस पेशकश का 10 प्रतिशत हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व रखा गया है। इसके अलावा योग्य कर्मचारियों के लिए 25 हजार शेयर अलग रखे गए हैं। इस पूरी प्रक्रिया से सरकार को करीब 3,000 करोड़ रुपये का फंड मिलने की उम्मीद है, जो विनिवेश लक्ष्य का हिस्सा है।

लंबी अवधि में शेयर ने दिया शानदार रिटर्न

चालू वित्त वर्ष में सरकार अब तक विनिवेश के जरिए 52,716 करोड़ रुपये जुटा चुकी है। हिंदुस्तान कॉपर ने पिछले एक साल में 127 प्रतिशत और पांच साल में 350 प्रतिशत से ज्यादा का बंपर रिटर्न दिया है। हालांकि, बाजार में शेयरों की नई सप्लाई बढ़ने की चिंता से फिलहाल इस पर दबाव देखा जा रहा है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News