बैंक कर्मचारी 11 सितंबर को करेंगे राष्ट्रव्यापी हड़ताल, लगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, जरूरी काम जल्द निपटाएं

Share

- Advertisement -

Haldwani News: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर बैंक कर्मचारी 11 सितंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर रहेंगे। हड़ताल के बाद दूसरा शनिवार और रविवार होने के कारण लगातार तीन दिन बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में ग्राहकों को बैंकिंग से जुड़े जरूरी काम समय रहते पूरे करने की सलाह दी गई है।

पांच दिवसीय बैंकिंग समेत कई प्रमुख मांगों पर अड़े बैंककर्मी

बैंक कर्मचारियों ने अपनी प्रमुख मांगों को लेकर मंगलवार को ऑल इंडिया डिमांड्स डे मनाया। कर्मचारी यूनियनों की मुख्य मांग पांच दिवसीय बैंकिंग प्रणाली लागू करने और पीएलआई योजना को तुरंत वापस लेने की है। अखिल भारतीय स्टेट बैंक कर्मचारी संघ के अनुसार मांगें पूरी न होने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा।

मांगें न मानने पर आगे अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

कर्मचारियों का कहना है कि यदि सरकार ने बातें नहीं मानीं, तो 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय हड़ताल होगी। इसके बाद भी समाधान न निकलने पर 26 अक्टूबर से बेमियादी हड़ताल शुरू की जाएगी। इस हड़ताल का सबसे ज्यादा असर सरकारी बैंकों पर पड़ेगा, जबकि निजी बैंकों में कामकाज सामान्य रहने की उम्मीद है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News