दिल्ली-एनसीआर में मियाद पूरी कर चुके 23.6 लाख वाहन सड़कों पर, सीएक्यूएम ने सुप्रीम कोर्ट में दी जानकारी

Share

- Advertisement -

Delhi News: वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि दिल्ली-एनसीआर में मियाद पूरी कर चुके 23.6 लाख से अधिक वाहन सड़कों पर चल रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार कुल 25.4 लाख पुराने वाहनों में से केवल 1.85 लाख को ही स्क्रैप किया गया या अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी हुआ।

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण स्तर खराब और गंभीर श्रेणी में पहुंचने के बीच दिल्ली में ग्रैप-2 के नियम और विंटर एक्शन प्लान के तहत बीएस-4 वाहनों के प्रवेश पर रोक जैसे कदम उठाए गए हैं। इसके बावजूद मियाद पूरी कर चुके वाहनों को लेकर सामने आए आंकड़ों ने प्रदूषण नियंत्रण के प्रयासों के बीच नई चिंता बढ़ा दी है।

रिपोर्ट के अनुसार सीएक्यूएम ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर कर एनसीआर में चल रहे ऐसे वाहनों का विवरण दिया है, जिनकी निर्धारित मियाद पूरी हो चुकी है। आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में दर्ज कुल 25.4 लाख पुराने वाहनों में से केवल 1.85 लाख वाहनों को ही स्क्रैप किया गया है या अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी किया गया है, जबकि शेष वाहन सड़कों पर हैं।

कौन से वाहन माने जाते हैं मियाद पूरी कर चुके

रिपोर्ट के मुताबिक वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने उच्चतम न्यायालय को बताया कि पूरे दिल्ली-एनसीआर की सड़कों पर 23.6 लाख से अधिक ऐसे वाहन चल रहे हैं जो अपनी आयु सीमा पूरी कर चुके हैं।

रिपोर्ट में बताया गया है कि निर्धारित आयु सीमा पूरी होने, फिटनेस जांच में विफल रहने, पंजीकरण रद्द होने, गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त होने या मालिक द्वारा स्वेच्छा से सौंपे जाने के कारण जिस वाहन का पंजीकरण या सार्वजनिक सड़कों पर संचालन कानूनी रूप से संभव न हो, उसे मियाद पूरी कर चुका वाहन कहा जाता है।

हलफनामे में दर्ज आंकड़े और स्थिति

सीएक्यूएम ने अपने हलफनामे में कहा कि दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में पंजीकृत कुल 25.4 लाख पुराने वाहनों में से मात्र 1.85 लाख वाहनों को ही स्क्रैप कर सड़कों से हटाया गया है। रिपोर्ट के अनुसार नियमों के बावजूद कई वाहन मालिक अपनी गाड़ियां स्क्रैप नहीं करा रहे हैं, जिससे एनसीआर में प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों का संचालन जारी है।

Read more

Related News