बीड़-बिलिंग से उड़ान भरने के बाद कुल्लू की बर्फीली चोटियों में फंसा पैराग्लाइडर पायलट, एयरलिफ्ट की तैयारी तेज

Share

- Advertisement -

Kullu News: अंतरराष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग साइट बीड़-बिलिंग से उड़ान भरने वाला एक पैराग्लाइडर कुल्लू की ऊंची और बर्फीली पहाड़ियों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। अत्यधिक ऊंचाई और भारी बर्फ के बीच फंसे पायलट को सकुशल निकालने के लिए प्रशासन और पुलिस ने बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

घटना की जानकारी मध्य रात्रि करीब 12:20 बजे कुल्लू कंट्रोल रूम को दी गई। वरुण सिंह ने सूचना दी कि बिहार के दरभंगा जिले के खैरा कुंजी निवासी उनके मित्र पायलट गौतम कुमार भारती उड़ान के दौरान कुल्लू की एक बेहद दुर्गम पहाड़ी पर हादसे का शिकार हो गए हैं।

जीपीएस से मिली सटीक लोकेशन, बर्फीली पहाड़ी से एयरलिफ्ट करने की तैयारी

राहत की बात है कि पायलट के साथ वायरलेस रेडियो पर लगातार बातचीत हो रही है। पायलट ने अपने सटीक जीपीएस निर्देशांक साझा किए हैं, जिससे टीम को उनकी सही लोकेशन मिल चुकी है। हालांकि उस इलाके में बेहद कड़ाके की ठंड और भारी बर्फबारी मौजूद है।

भौगोलिक विषमताओं और दुर्गम रास्तों की वजह से जमीनी स्तर से वहां पहुंचना बेहद जोखिम भरा साबित हो रहा है। ऐसे में प्रशासन पायलट को सुरक्षित निकालने के लिए हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट कराने की योजना पर तेजी से काम कर रहा है। पुलिस के अनुसार बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News