सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट से राहुल गांधी मानहानि केस में बरी, कांग्रेस ने बताया सत्य की जीत

Share

- Advertisement -

Sultanpur News: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर स्थित एमपी-एमएलए कोर्ट ने मानहानि के एक मामले में कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बरी कर दिया है। अदालत के इस फैसले पर कांग्रेस ने इसे सत्य की विजय और भारतीय जनता पार्टी के अन्याय व अत्याचार की हार करार दिया है।

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर स्थित विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को मानहानि के एक मामले में बड़ी राहत देते हुए बरी कर दिया है। अदालत ने मामले की प्रक्रिया और सुनवाई पूरी करने के बाद यह फैसला सुनाया।

फैसले पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया

अदालत के निर्णय के बाद कांग्रेस नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस नेता और उत्तर प्रदेश विधान परिषद के पूर्व सदस्य (एमएलसी) दीपक सिंह ने न्यायिक फैसले का स्वागत किया।

दीपक सिंह ने कहा कि अदालत के इस फैसले से भारतीय जनता पार्टी के अन्याय और अत्याचार की हार हुई है तथा अंततः सत्य की जीत हुई है। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका के इस फैसले से यह स्पष्ट हो गया है कि सच को दबाया नहीं जा सकता।

Read more

Related News