भुज में ट्रक ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, झाबुआ के एक ही गांव के चार मजदूरों की मौत

Share

- Advertisement -

Bhuj News: गुजरात के भुज में एक भीषण सड़क हादसे में मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के संदला गांव के चार मजदूरों की मौत हो गई। मजदूर ट्रैक्टर-ट्रॉली के पास छांव में बैठकर खाना खा रहे थे, तभी एक ट्रक ने ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, झाबुआ जिले के संदला गांव के ये लोग गुजरात के भुज क्षेत्र में मजदूरी के लिए गए हुए थे। सभी लोग एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के पास छांव में नीचे बैठकर खाना खा रहे थे। इसी दौरान अचानक एक ट्रक वहां आ पहुंचा और ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर के नीचे बैठे लोग उसकी चपेट में आ गए।

हादसे में इन चार लोगों की हुई मौत

मृतकों की प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सभी ग्राम संदला, तहसील झाबुआ के निवासी बताए जा रहे हैं। मृतकों के नाम दिवान पिता दलसिंह मखौड़िया, अश्वीना पति दिवान, नवीना पिता अर्जुन मखौड़िया और दशरथ पिता अर्जुन बताए गए हैं।

इस हादसे की सबसे हृदयविदारक बात यह है कि मृतकों में एक महिला गर्भवती बताई जा रही है। एक साथ चार लोगों की मौत ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। जिन घरों से परिवार के सदस्य रोजी-रोटी कमाने की उम्मीद लेकर गुजरात गए थे, वहां अब अपनों के लौटने का इंतजार मातम में बदल गया है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News