कुल्लू के निरमंड में घर से 5 लाख के सोने के जेवरात चोरी, रामपुर की युवती पर संदेह

Share

- Advertisement -

Kullu News: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। आनी उपमंडल के निरमंड क्षेत्र में स्थित एक घर से करीब 5 लाख रुपये के सोने के गहने चोरी हो गए हैं। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शतालधार निवासी ब्रिकी राम ने ब्रौ पुलिस थाने में चोरी की शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता के अनुसार, जब उनकी बहू ने अलमारी का लॉकर चेक किया तो उसमें रखे गहने गायब मिले। इसके बाद ब्रिकी राम ने अपना लॉकर देखा, तो वहां से भी सोने के आभूषण गायब थे।

घर आने-जाने वाली युवती पर जताया शक

पीड़ित परिवार ने शिमला जिले के रामपुर स्थित पटैना गांव की एक युवती पर चोरी की आशंका जताई है। शिकायतकर्ता का कहना है कि यह युवती अक्सर उनके घर आती-जाती थी। परिजनों को पूरा शक है कि उसने ही लॉकर से जेवरात चुराए हैं। पुलिस ने संदिग्ध के खिलाफ छानबीन शुरू कर दी है।

कुल्लू के एसपी अभिषेक शेखर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने ब्रौ थाने में एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस टीम संदिग्ध युवती से पूछताछ करने और गहनों की बरामदगी के प्रयास में जुट गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News