हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, शामली में मुठभेड़ के दौरान गोगी गैंग के दो शूटर ढेर

Share

- Advertisement -

Shamli News: हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर अंकित बालियान मर्डर केस में शामली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। मर्डर के पांचवें दिन पुलिस और बदमाशों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में गोगी गैंग के दो शूटर सुमित और मोहित मारे गए हैं। दोनों आरोपी हरियाणा के सोनीपत जिले के रहने वाले थे।

एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश के अनुसार, शामली कोतवाली के पास अंकित बालियान की दिनदहाड़े हत्या की गई थी। सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों से पूछताछ के बाद चार शूटरों की पहचान हुई थी, जो दो बाइकों पर भागे थे। पुलिस टीमें लगातार इन शूटरों का पीछा कर रही थीं।

पुलिस पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, दो जवान घायल

मुठभेड़ के दौरान बदमाशों ने सरेंडर करने के बजाय पुलिस टीम पर आधुनिक हथियारों से फायरिंग शुरू कर दी। इस गोलीबारी में दो पुलिस कॉन्स्टेबल भी घायल हुए हैं। जवाबी कार्रवाई में दोनों शूटर ढेर हो गए। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में आधुनिक हथियार और कारतूस बरामद किए हैं।

उल्लेखनीय है कि 26 अगस्त को शामली में जिम से बाहर निकलते ही अंकित बालियान को गोलियों से भून दिया गया था। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बाकी फरार शूटरों और गैंग से जुड़े अन्य अपराधियों की तलाश जारी है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News