सिरमौर के शिलाई की दो सगी बहनों ने पास की यूजीसी-नैट परीक्षा, पिता करते हैं दिहाड़ी मजदूरी

Share

- Advertisement -

Sirmaur News: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के शिलाई क्षेत्र की दो सगी बहनों ने यूजीसी-नैट परीक्षा पास कर मिसाल कायम की है। बूटियाना गांव की रहने वाली काजल शर्मा और मंजू शर्मा ने सीमित संसाधनों के बावजूद यह बड़ी सफलता हासिल की है। दोनों की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

दोनों बहनें वर्तमान में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही हैं। छोटी बहन काजल शर्मा ने हिंदी विषय में और बड़ी बहन मंजू शर्मा ने इतिहास विषय में यह कठिन परीक्षा उत्तीर्ण की है। इससे पहले दोनों बहनों ने राज्य पात्रता परीक्षा यानी सैट में भी शानदार सफलता हासिल की थी।

मजदूर पिता की बेटियों ने कठिन परिस्थितियों में रचा इतिहास

काजल और मंजू के पिता रमेश शर्मा पेशे से दिहाड़ी मजदूर हैं। घर की सामान्य आर्थिक स्थिति और सीमित साधनों के बावजूद उन्होंने बेटियों की पढ़ाई को हमेशा प्राथमिकता दी। दोनों बहनों ने भी पारिवारिक चुनौतियों को रुकावट नहीं बनने दिया और नियमित अध्ययन के बल पर अपने लक्ष्य को हासिल किया।

ग्रामीणों और परिजनों ने दोनों बहनों को बधाई देते हुए इसे पूरे जिले के लिए गर्व का विषय बताया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सफलता उन सभी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है, जो अभावों में भी आगे बढ़ना चाहते हैं। दोनों बहनों ने साबित किया कि निरंतर मेहनत से हर लक्ष्य संभव है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News