हिमाचल प्रदेश में बीजेपी ने शुरू की राज्य स्तरीय तिरंगा यात्रा, जयराम ठाकुर और सुरेश कश्यप की अगुवाई में शिमला में भव्य आयोजन

Share

- Advertisement -

Shimla News: स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी पूरे हिमाचल प्रदेश में जिला और विधानसभा स्तर पर तिरंगा यात्रा निकालेगी। युवाओं में देशभक्ति की भावना को मजबूत करने के लिए यह फैसला लिया गया है। शनिवार को शिमला में राज्य स्तरीय तिरंगा यात्रा के साथ इस अभियान की आधिकारिक शुरुआत हो गई है।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और सांसद सुरेश कश्यप के नेतृत्व में निकाली गई इस यात्रा से शिमला की पहाड़ियां देश भक्ति के नारों से गूंज उठीं। सीटीओ चौक से शुरू होकर यह यात्रा नाज चौक, लोअर बाजार और मॉल रोड होते हुए रिज मैदान स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा तक पहुंची, जहां राष्ट्रगान के साथ इसका समापन हुआ।

- Advertisement -

जयराम ठाकुर ने कहा कि आजादी के 80 साल पूरे होना गर्व का विषय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान ने राष्ट्रीय एकता को मजबूत किया है। बीजेपी अब हर जिले और विधानसभा में यह यात्रा निकालेगी। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील की।

सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि 80वां स्वतंत्रता दिवस अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करने का अवसर है। इसके साथ ही उन्होंने संसद में जारी हंगामे पर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्षी हंगामे के कारण जनहित के मुद्दे नहीं उठ पा रहे हैं, इसलिए कांग्रेस संसद को सुचारू रूप से चलने दे।

- Advertisement -
Right News Desk
Right News Desk
लॉ और पत्रकारिता स्नातक, पत्रकारिता में 11 वर्ष का अनुभव

Read more

Related News