हरियाणा के साढ़ौरा से पूर्व विधायक राजपाल भूखड़ी का दिल का दौरा पड़ने से निधन, कांग्रेस में शोक की लहर

Share

- Advertisement -

Yamunanagar News: हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और साढ़ौरा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक राजपाल भूखड़ी का हार्ट अटैक आने से निधन हो गया। उनके अचानक निधन की खबर मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

राजपाल भूखड़ी लंबे समय तक यमुनानगर जिले की राजनीति में सक्रिय रहे। वे अपनी बेबाक और मुखर शैली के लिए जाने जाते थे। उन्होंने विधायक रहते हुए साढ़ौरा क्षेत्र के विकास और जनहित के मुद्दों को लगातार विधानसभा और सार्वजनिक मंचों पर मजबूती से उठाया था।

कुमारी सैलजा के करीबी और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता थे भूखड़ी

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में शुमार राजपाल भूखड़ी की पार्टी संगठन में मजबूत पकड़ थी। उन्हें कांग्रेस की वरिष्ठ नेता कुमारी सैलजा का बेहद करीबी माना जाता था, हालांकि हाल के दिनों में हुड्डा गुट के साथ भी उनकी नजदीकियां काफी बढ़ गई थीं।

उनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और समर्थकों ने गहरा दुख जताया है। स्थानीय नेताओं का कहना है कि भूखड़ी के जाने से यमुनानगर और साढ़ौरा क्षेत्र की राजनीति में एक बड़ी शून्य पैदा हो गई है, जिसे भर पाना बेहद मुश्किल होगा।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News