संसद में हंगामे पर अनुराग ठाकुर का कांग्रेस पर बड़ा हमला, कहा- जनहित के मुद्दों से भाग रहा विपक्ष

Share

- Advertisement -

Hamirpur News: हमीरपुर के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने संसद की कार्यवाही में लगातार हो रहे हंगामे को लेकर कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष जनहित के मुद्दों पर सार्थक चर्चा करने के बजाय संसद का समय अपनी राजनीति चमकाने के लिए बर्बाद कर रहा है।

सदन से नदारद रहने पर राहुल गांधी पर साधा निशाना

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर सीधा निशाना साधते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि संसद सत्र का तीसरा सप्ताह चल रहा है, लेकिन राहुल गांधी सदन में तीन बार भी नजर नहीं आए हैं। उन्होंने तंज कसा कि वह खुद लोकसभा में नहीं आते और उनकी पार्टी सदन को चलने नहीं देती।

पेपर लीक बिल पर कांग्रेस के रुख पर उठाए सवाल

युवाओं के मुद्दे पर बोलते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार ने एंटी पेपर लीक बिल पर 12 घंटे चर्चा कराई। लेकिन इस महत्वपूर्ण बिल पर कांग्रेस ने 12 शब्द भी नहीं बोले। इससे साफ होता है कि कांग्रेस को युवाओं के भविष्य से कोई लेना-देना नहीं है।

सांसद ने कहा कि विपक्ष के वेल में आकर नारेबाजी और वॉकआउट करने से अन्य जनप्रतिनिधियों के अधिकार छिन रहे हैं। वे अपने क्षेत्रों के जरूरी मुद्दे सदन में नहीं उठा पा रहे हैं। देश की जनता विपक्ष के इस नकारात्मक रवैये को देख रही है और सही समय पर जवाब देगी।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News