सिरमौर में चाय की दुकान के बाहर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, पुलिस ने आरोपी पर दर्ज किया केस

Share

- Advertisement -

Sirmour News: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में एक व्यक्ति पर धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। नाहन के थाना सदर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है। हमलावर ने पीड़ित पर चाकू से कई वार किए और मौके से फरार हो गया।

गाड़ी रोककर चाय पीते समय हुआ हमला

पीड़ित जीत सिंह ने पुलिस को बताया कि वह अपनी 407 गाड़ी में टमाटर और सब्जियां लेकर मंडीगाट से दिल्ली जा रहा था। उसके साथ दो अन्य लोग भी मौजूद थे। निहोग में जब वे चाय पीने के लिए रुके, तभी शशिकांत नाम के व्यक्ति ने उसे दुकान के बाहर बुलाया और अचानक हमला कर दिया।

आरोपी ने चाकू से जीत सिंह के बाएं हाथ, पीठ और सिर पर वार कर दिए। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए उसे जान से मारने की धमकी भी दी। सिरमौर के पुलिस कप्तान एन.एस. नेगी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News