ओम प्रकाश राजभर का बड़ा एलान, जहूराबाद के साथ अकबरपुर सीट से भी लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

Share

- Advertisement -

Lucknow News: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने घोषणा की है कि वह जहूराबाद के साथ अकबरपुर सीट से भी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। बुधवार को दैनिक जागरण से बातचीत में उन्होंने यह एलान किया। राजभर लगभग दस वर्षों से गाजीपुर के जहूराबाद क्षेत्र से विधायक हैं।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर अब जहूराबाद के साथ ही अकबरपुर से भी चुनाव लड़ेंगे। बुधवार को दैनिक जागरण से बातचीत में उन्होंने स्पष्ट किया कि वह जहूराबाद और अकबरपुर (अंबेडकरनगर) दोनों सीटों से चुनाव लड़ेंगे।

उल्लेखनीय है कि राजभर लगभग दस वर्षों से गाजीपुर जिले के जहूराबाद विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। इससे पूर्व वर्ष 2012 में उन्हें जहूराबाद में ही हार का सामना करना पड़ा था।

बता दें कि मंगलवार को ओम प्रकाश राजभर ने अपने दोनों बेटे डॉ. अरविंद राजभर और अरुण राजभर के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात की थी। इस मुलाकात के दौरान आजमगढ़ की अतरौलिया विधानसभा सीट को लेकर चर्चा हुई थी।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News