Shimla News: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के तहत सहायक स्टाफ नर्स के 312 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 जुलाई से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य महिला उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाकर 29 अगस्त 2026 तक आवेदन फॉर्म भर सकती हैं।
एचपीआरसीए भर्ती 2026 से जुड़ी मुख्य जानकारियां
आयोग ने 23 जुलाई को विज्ञापन संख्या 12/2026 जारी किया था। उम्मीदवार 30 जुलाई से 29 अगस्त तक आवेदन कर सकती हैं। नर्सिंग में बीएससी या जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी डिप्लोमा धारक महिलाएं इसके लिए पात्र हैं। उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित टेस्ट, लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर होगा।
ऑनलाइन आवेदन करने के आसान चरण
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन कर सकती हैं:
- स्टेप 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाएं।
- स्टेप 2: होम पेज पर ओटीआर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें।
- स्टेप 3: लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज करके पोर्टल में प्रवेश करें।
- स्टेप 4: विज्ञापन संख्या 12/2026 असिस्टेंट स्टाफ नर्स भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
- स्टेप 5: अपने जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- स्टेप 6: फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें।