यदि मैं नीरव मोदी होता तो रेड कार्पेट एंट्री मिलती, सरकार पर बरसे सौरभ दास

Share

- Advertisement -

Delhi News: दिल्ली हवाई अड्डे पर रोके गए सीजेपी नेता सौरभ दास ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस में केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यदि वह नीरव मोदी, विजय माल्या या मेहुल चोकसी होते तो उन्हें रेड कार्पेट एंट्री मिलती और कुछ ही घंटों में वह लंदन रवाना हो चुके होते।

सौरभ दास ने बताया कि उन्हें ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय ने एक कार्यक्रम को संबोधित करने के लिए बुलाया था। उनका कार्यक्रम पहली दिसंबर को ऑक्सफोर्ड यूनियन में था। इसमें उन्हें और रत्ना को बुलाया गया था। अभिजीत दीपके को भी बुलाया गया था, लेकिन वह निजी कारणों से नहीं जा पाए। सौरभ दास को दिल्ली हवाई अड्डे पर ब्रिटेन रवाना होने से पहले रोक दिया गया।

माल्या-जेटली मुलाकात का दावा

सौरभ दास ने प्रेस कांफ्रेंस में एक विवादित दावा भी किया। उन्होंने कहा कि जब विजय माल्या 2018 में देश छोड़कर भागे, तो रवानगी से कुछ ही घंटे पहले उन्होंने संसद के भीतर अरुण जेटली से गुप्त मुलाकात की थी। दास के मुताबिक माल्या ने जेटली को अपने लंदन जाने के कार्यक्रम की जानकारी दी थी और हरी झंडी मिलने के कुछ ही घंटों में वह भाग गए थे। उन्होंने कहा कि शायद हमें भी एक अरुण जेटली की जरूरत है।

सरकार पर सवाल

सौरभ दास ने सवाल किया कि सरकार इतनी डरी हुई क्यों है। उन्होंने कहा कि कोई पढ़ा-लिखा युवा ऑक्सफोर्ड यूनियन जाकर देश की बात करे, इससे सरकार क्यों डर गई। उन्होंने कहा कि वह वहां गांधी जी के शांतिपूर्ण विरोध के सिद्धांतों पर बात करते, जिससे पूरी दुनिया सीखती और भारत का सम्मान बढ़ता, लेकिन सरकार ने उन्हें वहां जाने से रोक दिया।

सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि सौरभ दास को इसलिए रोका गया क्योंकि उन्होंने विजय माल्या, नीरव मोदी और मेहुल चोकसी की तरह कोई धोखाधड़ी नहीं की थी। उन्होंने कहा कि यदि सौरभ दास ने भी लोगों को ठगा होता या बैंकों को लूटा होता, तो उन्हें भी वीआईपी सुविधाएं मिलतीं। दीपके ने कहा कि ये लोग देश से इसलिए भाग गए क्योंकि मोदी सरकार ने उन्हें रोकने के लिए कुछ नहीं किया।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News