Punjab News: भाजपा के प्रदेश महासचिव परमिंदर सिंह बराड़ ने शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी के गठबंधन को पंजाब में शांति, भाईचारे और खुशहाली की ओर एक नया कदम बताया है। उन्होंने कहा कि पंजाबियों के आशीर्वाद और समर्थन से 2027 में पंजाबियों की सरकार बनेगी।
श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की बधाई देते हुए परमिंदर सिंह बराड़ ने कहा कि आज गुरु नानक देव जी महाराज के आशीर्वाद से अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी ने फिर से गठबंधन किया है। उन्होंने कहा कि इस गठबंधन से पंजाब में भाईचारा और शांति वापस लाने, नशे का खात्मा करने, गैंगस्टरों का खात्मा करने, किसानों की खुशहाली, हर घर में रोजगार और पंजाब को फिर से अपने पैरों पर खड़ा करने का काम शुरू हो गया है।
उन्होंने सभी पंजाबियों से अपील की कि वे उन्हें अपना आशीर्वाद, प्यार और समर्थन दें, ताकि 2027 में अकाली-भाजपा गठबंधन की सरकार बने और पंजाब को फिर से खुशहाल बनाया जाए।
गौरतलब है कि दोनों दलों ने 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन का ऐलान किया है। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि गठबंधन में अकाली दल “बड़े भाई” की भूमिका में रहेगा और मुख्यमंत्री का पद उसी के पास जाएगा।