फरीदाबाद में एडोर कंपनी के खिलाफ निवेशकों का हंगामा, बिना ब्याज पैसे लौटाने पर भड़के लोग

Share

- Advertisement -

Faridabad News: फरीदाबाद के सेक्टर-119 स्थित ‘एडोर लिजेन-2’ प्रोजेक्ट को लेकर निवेशकों में भारी नाराजगी और आक्रोश देखा जा रहा है। कंपनी पर आरोप है कि उसने 3,000 से अधिक लोगों से करोड़ों रुपये जमा कराए थे।

निवेशकों का दावा है कि करीब आठ महीने तक लगभग 15-15 लाख रुपये अपने पास रखने के बाद अब कंपनी बिना किसी ब्याज या मुआवजे के केवल मूल रकम वापस कर रही है। इससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

पीड़ितों ने इसे अपने साथ हुई धोखाधड़ी करार दिया है। उनका कहना है कि अगर प्रोजेक्ट को आगे नहीं बढ़ाना था तो इतने महीनों तक उनकी गाढ़ी कमाई को रोककर नहीं रखा जाना चाहिए था। अब वे ब्याज समेत पूरे भुगतान की मांग कर रहे हैं।

एजेंटों की भूमिका पर भी उठे सवाल

निवेशकों ने मांग की है कि इस प्रोजेक्ट से जुड़े सभी प्रॉपर्टी एजेंटों की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए। एजेंटों ने ही कंपनी पर भरोसा दिलाकर लोगों को इसमें पैसे लगाने के लिए प्रेरित किया था।

पीड़ितों का कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए। यदि किसी भी स्तर पर अनियमितता पाई जाती है तो जिम्मेदार अधिकारियों और बिल्डर के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि उन्हें इंसाफ मिल सके।

कंपनी के पार्टनरों ने झाड़ा पल्ला

कंपनी के ओनर कप्तान से संपर्क करने पर उन्होंने कहा कि लोग अपने संबंधित डीलरों से संपर्क करें। वहीं दूसरे पार्टनर जितेश गुप्ता ने कहा कि निवेशक जो भी कानूनी कार्रवाई करना चाहते हैं करें, कंपनी बिना ब्याज के ही पैसा लौटाएगी।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News