मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने ‘अनाथ’ सॉन्ग से मचाया तहलका, परिवार और पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप

Share

- Advertisement -

Dehradun News: मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल उर्फ यूके07 राइडर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर ‘अनाथ’ नाम से एक नया म्यूजिक वीडियो रिलीज किया है। इसमें उन्होंने अपने परिवार और पत्नी पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं।

परिवार और करीबी रिश्तेदारों पर साजिश रचने का आरोप

अनुराग डोभाल ने वीडियो में दावा किया कि उन्हें सबसे गहरे जख्म उनके अपने करीबी लोगों से मिले हैं। उनका आरोप है कि माता-पिता, भाई और मुंह बोली बहन ने उनके खिलाफ साजिशें रचीं। इन सब बातों से मानसिक रूप से टूटकर उन्होंने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश भी की थी।

इसके साथ ही अनुराग ने अपनी पत्नी रितिका चौहान पर भी धोखा देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने वीडियो में कथित ऑडियो क्लिप्स, चैट्स के स्क्रीनशॉट्स और निजी तस्वीरें भी शेयर की हैं। हालांकि, इन दावों और ऑडियो क्लिप्स की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से मचा भारी हंगामा

सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अनुराग और अभिषेक नाम का शख्स साथ बैठकर रितिका को कॉल करते दिख रहे हैं। अनुराग का कहना है कि रितिका कभी बच्चे को जन्म नहीं देना चाहती थी और उनकी सास भी दोनों को अलग करना चाहती हैं।

म्यूजिक वीडियो सामने आने के बाद इंटरनेट पर अनुराग डोभाल के फैंस और यूजर्स के बीच जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है। अनुराग की ओर से लगाए गए इन आरोपों के बाद अब उनकी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों के आधिकारिक जवाब का इंतजार किया जा रहा है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News