अल नीनो के असर से दुनिया भर का मौसम बेपटरी, अटाकामा रेगिस्तान में खिले फूल तो टोक्यो में टूटा बारिश का रिकॉर्ड

Share

- Advertisement -

Tokyo News: दुनिया इस समय अल नीनो के खतरनाक प्रभाव का सामना कर रही है। यह समुद्री मौसमी घटना वैश्विक मौसम चक्र को पूरी तरह बदल रही है। आमतौर पर दिसंबर में चरम पर पहुंचने वाला यह चक्र इस बार समय से पहले सक्रिय हो गया है। विश्व मौसम विज्ञान संगठन ने चरम बदलावों पर चिंता जताई है।

सूखे अटाकामा रेगिस्तान में खिली फूलों की चादर

चिली का अटाकामा रेगिस्तान पृथ्वी के सबसे सूखे स्थानों में गिना जाता है। अल नीनो के कारण यहां सितंबर में हुई अप्रत्याशित बारिश से 200 प्रजातियों के लाखों बैंगनी फूल खिल उठे हैं। जुलाई और अगस्त के दौरान 180 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश दर्ज हुई, जो 1950 के बाद का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है।

टोक्यो में 138 साल बाद लगातार 35 दिन बारिश

जापान की राजधानी टोक्यो में लगातार 35 दिनों तक बारिश हुई, जिसने 1886 का पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। सितंबर में सामान्य से तीन गुना ज्यादा बारिश हुई और पूरे महीने सूरज बमुश्किल दिखा। डब्ल्यूएमओ के अनुसार यह 1950 के बाद सबसे ताकतवर अल नीनो है, जो फरवरी 2027 तक प्रभावी रह सकता है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News