मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों से प्रभावित होकर बीडीसी सदस्य ममता कांग्रेस में हुईं शामिल

Share

- Advertisement -

Hamirpur News: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की जनहितकारी नीतियों से प्रभावित होकर बीडीसी सदस्य ममता ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली। कश्मीर मनसाई क्षेत्र की बीडीसी सदस्य ममता के कांग्रेस में शामिल होने से क्षेत्र में पार्टी संगठन को और मजबूती मिलने का दावा किया जा रहा है।

इस विशेष राजनीतिक घटनाक्रम के दौरान पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और नेता मौजूद रहे। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन पृथ्वी चंद, आत्मा प्रोजेक्ट के चेयरमैन कैप्टन सुनील दत्त, आरटीए सदस्य विवेक कटोच, मीरा शर्मा और सरोज कुमारी ने ममता का पार्टी में औपचारिक रूप से स्वागत किया।

कांग्रेस का दामन थामने के बाद बीडीसी सदस्य ममता ने मुख्यमंत्री सुक्खू की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की विकासपरक नीतियां ग्रामीण इलाकों और समाज के सभी वर्गों का उत्थान कर रही हैं। सरकार आम लोगों के कल्याण को ध्यान में रखकर लगातार काम कर रही है।

Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News