पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्रा की पत्नी सत्यवती मिश्रा का नोएडा में निधन, राजनीतिक जगत में शोक की लहर

Share

- Advertisement -

Noida News: राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल एवं बीजेपी के वरिष्ठ नेता कलराज मिश्रा की पत्नी सत्यवती मिश्रा का शनिवार देर रात नोएडा के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 78 वर्ष की थीं। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें हाल ही में नोएडा के मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

भाजपा नेता अमित त्यागी के अनुसार उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक भी शनिवार को उनका हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे थे। सत्यवती मिश्रा के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शनों के लिए नोएडा के सेक्टर-51 स्थित उनके निजी आवास पर रखा गया है। दोपहर में सेक्टर-94 स्थित अंतिम निवास पर उनका अंतिम संस्कार होगा।

सत्यवती मिश्रा के निधन की खबर मिलते ही भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, सांसद और विधायक उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्रा और उनके शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

सोशल मीडिया पर भी आम जनता और राजनीतिक हस्तियों ने सत्यवती मिश्रा के निधन पर दुख जताते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है। ईश्वर से प्रार्थना की जा रही है कि वह दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दे।

Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News