स्मार्टफोन का कैमरा ऑन करते ही गर्म होने लगता है फोन? जानिए असली वजह और बचाव के आसान तरीके

Share

- Advertisement -

Tech News: स्मार्टफोन में कैमरा ओपन करते ही अक्सर डिवाइस गर्म होने लगती है। हर बार इसका मतलब हैंडसेट में खराबी होना नहीं होता। दरअसल कैमरा ऐप फोन के सबसे भारी टूल्स में से एक है। यह फीचर प्रोसेसर, कैमरा सेंसर और दूसरे हार्डवेयर पर एक साथ बहुत अधिक लोड डाल देता है।

कैमरा चालू होते ही फोन को सेंसर से लगातार भारी डेटा लेना पड़ता है। इसके साथ लाइव प्रीव्यू, ऑटोफोकस, एचडीआर और एआई सीन डिटेक्शन जैसे जटिल काम एक साथ चलते हैं। इमेज प्रोसेसिंग के इन सभी टास्क से सीपीयू और जीपीयू पर दबाव बढ़ता है, जिससे फोन का तापमान तेजी से बढ़ जाता है।

हाई-रेजोल्यूशन रिकॉर्डिंग और बाहरी माहौल भी बड़ी वजह

अगर आप 4K वीडियो रिकॉर्डिंग, हाई फ्रेम रेट या पोर्ट्रेट मोड का अधिक इस्तेमाल करते हैं, तो हीटिंग की समस्या और बढ़ जाती है। इसके अलावा तेज धूप या गर्म मौसम में फोटोग्राफी करने से हैंडसेट की बॉडी जल्दी गर्म होती है। चार्जिंग के दौरान कैमरा इस्तेमाल करने पर भी तापमान काफी हाई हो जाता है।

इस ओवरहीटिंग से बचने के लिए लगातार भारी शूटिंग के बाद कैमरे को बंद करके फोन को थोड़ा आराम दें। धूप में बहुत देर तक वीडियो बनाने से बचें और जरूरत न होने पर हाई-रेजोल्यूशन सेटिंग्स बंद रखें। इसके साथ ही कैमरा ऐप और सिस्टम सॉफ्टवेयर को हमेशा लेटेस्ट वर्जन पर अपडेट रखें।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News