हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने घोषित किया शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट, 93 अभ्यर्थी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए चयनित

Share

- Advertisement -

Hamirpur News: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर ने शिक्षक (लोक प्रशासन) के 78 पदों के लिए आयोजित कंप्यूटर आधारित स्क्रीनिंग परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। 30 जून 2026 को हुई इस परीक्षा के आधार पर 93 अभ्यर्थियों का चयन डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए हुआ है।

4 अगस्त से शुरू होगा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का काम

भर्ती प्रक्रिया में कुल 123 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 95 अभ्यर्थी कंप्यूटर आधारित परीक्षा में शामिल हुए थे। लिखित परीक्षा के प्रदर्शन के आधार पर आयोग ने 93 अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से चुना है। इन सभी सफल उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन 4 अगस्त 2026 से आयोग के हमीरपुर स्थित कार्यालय में सुबह 10 बजे से शुरू होगा।

दस्तावेज सत्यापन में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल शैक्षणिक और पात्रता प्रमाण पत्र साथ लाने होंगे। इसके अलावा सभी दस्तावेजों की दो-दो सेल्फ अटेस्टेड फोटोकॉपी, पहचान पत्र और डाउनलोड किया हुआ एप्लीकेशन फॉर्म प्रस्तुत करना अनिवार्य है। तय तारीख पर अनुपस्थित रहने पर अभ्यर्थी की दावेदारी रद्द कर दी जाएगी।

वेबसाइट और ई-मेल पर जारी होगा शेड्यूल

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का विस्तृत शेड्यूल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा और अभ्यर्थियों को ई-मेल द्वारा भी सूचना भेजी जाएगी। आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि परिणाम पूरी सावधानी से तैयार किया गया है, लेकिन किसी तकनीकी त्रुटि की स्थिति में संशोधन का अधिकार आयोग के पास सुरक्षित है।

सफल अभ्यर्थियों के रोल नंबर: 26034000003, 26034000005, 26034000007, 26034000009, 26034000010, 26034000012, 26034000013, 26034000014, 26034000016, 26034000017, 26034000018, 26034000019, 26034000020, 26034000021, 26034000022, 26034000024, 26034000027, 26034000028, 26034000029, 26034000030, 26034000031, 26034000032, 26034000033, 26034000036, 26034000037, 26034000038, 26034000041, 26034000042, 26034000043, 26034000044, 26034000045, 26034000046, 26034000047, 26034000048, 26034000050, 26034000052, 26034000054, 26034000056, 26034000057, 26034000058, 26034000059, 26034000060, 26034000061, 26034000062, 26034000063, 26034000066, 26034000067, 26034000069, 26034000070, 26034000071, 26034000072, 26034000073, 26034000074, 26034000075, 26034000076, 26034000077, 26034000078, 26034000079, 26034000080, 26034000081, 26034000082, 26034000083, 26034000084, 26034000085, 26034000086, 26034000087, 26034000089, 26034000090, 26034000091, 26034000092, 26034000094, 26034000095, 26034000096, 26034000097, 26034000098, 26034000100, 26034000101, 26034000103, 26034000106, 26034000107, 26034000108, 26034000109, 26034000110, 26034000111, 26034000112, 26034000113, 26034000114, 26034000115, 26034000117, 26034000118, 26034000120, 26034000121, 26034000123.

Right News Desk
Right News Desk
लॉ और पत्रकारिता स्नातक, पत्रकारिता में 11 वर्ष का अनुभव

Read more

Related News