Washington News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक बार फिर होर्मुज स्ट्रेट का नक्शा पोस्ट कर उसे अमेरिका का नया क्षेत्र बताया है। वैश्विक स्तर पर तेल और प्राकृतिक गैस की सप्लाई के लिए बेहद अहम माने जाने वाले इस समुद्री रास्ते पर दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर है।
सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ट्रंप ने फिर किया बड़ा दावा
ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल अकाउंट पर होर्मुज स्ट्रेट के नक्शे की तस्वीर साझा की, जिसमें इस संकरे समुद्री रास्ते पर घेरा बनाया गया है। उन्होंने पहले भी कहा था कि ईरान को हराने के बाद वे होर्मुज स्ट्रेट को आधिकारिक रूप से अमेरिकी इलाका घोषित करेंगे और अपने इस दावे पर कायम हैं।
ईरान ने दावों को किया खारिज, रास्ता बंद रखने की दी चेतावनी
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख मोहसिन रेजाई ने अमेरिकी नियंत्रण के दावों को खारिज करते हुए कहा कि जब तक अमेरिका अपना रुख नहीं बदलता, यह रास्ता बंद रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि ईरान के खिलाफ छेड़ी गई आर्थिक जंग और प्रतिबंधों में साथ देने वाले किसी भी देश को दुश्मन माना जाएगा।