जॉर्जिया की रैली में डोनाल्ड ट्रंप का चौंकाने वाला दावा, बोले- अमेरिका को मिल गए ग्रीनलैंड और वेनेजुएला

Share

- Advertisement -

World News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जॉर्जिया के पेरी में आयोजित चुनावी रैली में एक बड़ा और हैरान करने वाला दावा किया है। ट्रंप ने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि अमेरिका को ग्रीनलैंड और वेनेजुएला दोनों मिल गए हैं। उन्होंने इसे इतिहास की सबसे बड़ी रियल एस्टेट डील करार दिया।

रैली के दौरान ट्रंप ने दावा किया कि डेनमार्क ने ग्रीनलैंड को अमेरिका को सौंप दिया है। उन्होंने कहा कि पहले लोग हमला होने की आशंका जता रहे थे, लेकिन दोनों देशों के बीच समझौता हो गया। ट्रंप ने वेनेजुएला का भी जिक्र करते हुए कहा कि अमेरिका ने इन दोनों क्षेत्रों को अपने अधिकार में ले लिया है।

दावों में नहीं है कोई सच्चाई, समझौते में ग्रीनलैंड शामिल नहीं

ट्रंप के इन दावों के विपरीत किसी भी क्षेत्र का हस्तांतरण अमेरिकी संप्रभुता के तहत नहीं हुआ है। न तो डेनमार्क ने ग्रीनलैंड सौंपा है और न ही वेनेजुएला अमेरिका का हिस्सा बना है। ट्रंप का यह बयान हाल ही में दोनों देशों के बीच हुए समुद्री उद्योग सहयोग समझौते के बाद सामने आया है।

आधिकारिक दस्तावेजों के अनुसार यह समझौता मात्र राजनीतिक मंशा को दर्शाता है और यह कोई अंतरराष्ट्रीय संधि नहीं है। समझौते में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि इसके नियम ग्रीनलैंड और फरो आइलैंड्स पर लागू नहीं होते। इससे किसी भी प्रकार का कानूनी अधिकार या भू-भाग का हस्तांतरण नहीं हुआ है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News