संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र में हिस्सा लेने न्यूयॉर्क पहुंचे पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ का हुआ विरोध, नहीं मिला रेड कार्पेट स्वागत

Share

- Advertisement -

New York News: संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र में शामिल होने पहुंचे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को न्यूयॉर्क में भारी फजीहत झेलनी पड़ी। एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए न तो रेड कार्पेट बिछाया गया और न ही कोई वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी मौजूद रहा। इसके बाद स्थानीय सड़कों पर भी उनके खिलाफ कड़ा विरोध शुरू हो गया।

न्यूयॉर्क के पेन स्टेशन पर लगे ‘चोर आया’ के पोस्टर

हवाई अड्डे पर उपेक्षा के बाद न्यूयॉर्क के व्यस्त पेन स्टेशन के बाहर पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ समर्थकों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कई सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर चस्पा किए, जिनमें शहबाज शरीफ को ‘चोर’ और ‘चेरी पॉलिश’ कहा गया। साथ ही मौजूदा सरकार को फर्जी जनादेश वाली फॉर्म 47 सरकार बताकर पूरी तरह खारिज कर दिया गया।

सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जल्द रिहाई और देश में जारी राजनीतिक दमन को खत्म करने की मांग उठाई। इस दौरान जोरदार नारेबाजी करते हुए उन्होंने पाकिस्तानी प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए। न्यूयॉर्क में हुए इस व्यापक विरोध प्रदर्शन ने पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल की अंतरराष्ट्रीय मंच पर असहजता काफी बढ़ा दी है।

निजी जेट और पुराने बयानों को लेकर गहराया विवाद

आर्थिक तंगी, महंगाई और भारी कर्ज से जूझ रहे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का यह दौरा महंगे निजी विमान विवाद में फंस गया। विरोधियों ने उस जेट के पोस्टर दिखाए, जिसे मरियम नवाज के लिए 12 अरब पाकिस्तानी रुपये में खरीदा गया था। आलोचकों ने कहा कि राष्ट्रीय एयरलाइन पीआईए से भी महंगा निजी विमान उड़ाया जा रहा है।

इस घटनाक्रम के बीच रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के पुराने बयान की भी चर्चा तेज हो गई, जिसमें उन्होंने अमेरिका पर पाकिस्तान को केवल इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था। पहले कयास थे कि अमेरिकी प्रशासन इस दौरे को तवज्जो देगा, लेकिन एयरपोर्ट पर उपेक्षा और सड़कों पर भारी हंगामे ने अंतरराष्ट्रीय कूटनीतिक हलकों में नई बहस छेड़ दी है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News