नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह जल्द करेंगे भारत का दौरा, वित्त मंत्री स्वर्णिम वाग्ले ने दिए बड़े संकेत

Share

- Advertisement -

Kathmandu News: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह जल्द ही अपनी पहली आधिकारिक विदेश यात्रा पर भारत आ सकते हैं। वित्त मंत्री स्वर्णिम वाग्ले ने कहा कि प्रधानमंत्री के विदेशी दौरों पर चर्चा जारी है। तारीख तय नहीं हुई है, लेकिन साल खत्म होने से पहले उनका भारत दौरा होने की पूरी उम्मीद है।

मार्च में पद संभालने के बाद यह प्रधानमंत्री बालेन शाह का पहला विदेशी दौरा होगा। दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों के लिहाज से इस दौरे को काफी अहम माना जा रहा है। विशेष रूप से हालिया प्राकृतिक आपदा के बाद दोनों देशों के बीच कूटनीतिक और मानवीय रिश्ते और अधिक मजबूत हुए हैं।

आपदा के समय भारत ने निभाई सच्चे मित्र की भूमिका

नेपाल-तिब्बत सीमा पर हाल ही में आई विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन से भारी तबाही हुई है। इस संकट में सैकड़ों लोगों की जान चली गई और व्यापक नुकसान हुआ। ऐसे चुनौतीपूर्ण समय में भारत ने तत्काल आगे आकर नेपाल को बड़े पैमाने पर राहत सामग्री पहुंचाई है।

भारतीय वायुसेना के सी-130 जे विमान से पहले चरण में 10 टन और फिर 37.5 टन अतिरिक्त सहायता भेजी गई। कुल 47.5 टन राहत सामग्री मिलने के बाद नेपाल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने भारत सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस मानवीय मदद के लिए आभार व्यक्त किया.

पीएम मोदी और बालेन शाह के बीच मानवीय सहयोग पर चर्चा

प्रधानमंत्री बालेन शाह ने कहा कि भारत की यह त्वरित सहायता दोनों देशों की पुरानी मित्रता का सच्चा प्रतीक है। संकट की इस घड़ी में मिले समर्थन का नेपाल गहराई से सम्मान करता है। दोनों देशों की टीमें जमीन पर लगातार एक-दूसरे के साथ तालमेल बनाकर राहत कार्य संचालित कर रही हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बालेन शाह से सीधे बातचीत कर नेपाल में हुई जनहानि पर गहरा दुख प्रकट किया था। उन्होंने भरोसा दिलाया कि संकट की इस घड़ी में भारत अपने पड़ोसी देश को हर संभव मानवीय सहायता उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध रहेगा।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News