ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई पर सस्पेंस: 150 दिनों से न फोन छुआ न लैपटॉप, तलाश में जुटीं मोसाद और सीआईए

Share

- Advertisement -

Tehran News: ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई को लेकर रहस्य गहराता जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने पिछले 150 दिनों से न फोन पर बात की है और न ही किसी डिजिटल डिवाइस का इस्तेमाल किया है। ब्रिटेन के अखबार द टाइम्स के अनुसार, इजराइली खुफिया एजेंसी मोसाद और अमेरिकी सीआईए उनकी तलाश में जुटी हैं।

ऑडियो मैसेज से लोकेशन ट्रेस होने का डर

ईरानी अखबार अल-मशहरी के अनुसार, सुरक्षा कारणों से मोजतबा खामेनेई का कोई ऑडियो संदेश जारी नहीं किया जा रहा है। अधिकारियों को आशंका है कि आधुनिक तकनीक और वॉइस एनालिसिस के जरिए उनकी लोकेशन का पता लगाया जा सकता है। इसी वजह से उनके सभी बयान और निर्देश केवल लिखित रूप में ही सामने आ रहे हैं।

भूमिगत बंकर में होने और तबीयत बिगड़ने के दावे

रिपोर्ट्स में दावा है कि वे किसी अज्ञात अंडरग्राउंड बंकर में रह रहे हैं और सैटेलाइट सर्विलांस से बचने के लिए दिन में बाहर नहीं निकलते। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में उनकी तबीयत खराब होने का दावा भी किया जा रहा है। खुफिया एजेंसियां अब उनकी गतिविधियों को ट्रैक करने के लिए पुराने मानवीय खुफिया नेटवर्क पर निर्भर हैं।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News