New Delhi News: इंफिनिक्स की गेमिंग सीरीज का नया स्मार्टफोन इंफिनिक्स जीटी 50 प्रो इसी महीने भारत में एंट्री लेने जा रहा है। कंपनी ने इसकी ऑफिशियल लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है। यह फोन पिछले साल जून में आए जीटी 30 प्रो का अपग्रेडेड वर्जन होगा।
ब्रांड के मुताबिक, भारत में यह फोन 27 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। टीजर इमेज से पुष्टि हुई है कि इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट पर होगी। फोन में ‘साइबर मेका’ डिजाइन दिया गया है, जो सुपरकार्स के एरोडायनैमिक फॉर्म्स से इंस्पायर्ड है। रियर पैनल पर केवलर-स्टाइल टेक्सचर्ड फिनिश मिलेगी।
हाइड्रोफ्लो लिक्विड कूलिंग और एक्सप्लिसिट व्यू-पोर्ट डिजाइन
हैंडसेट में हाइड्रोफ्लो लिक्विड कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जिसमें भारत का पहला एक्सप्लिसिट व्यू-पोर्ट डिजाइन मौजूद है। बैक पैनल की ट्रांसपेरेंट विंडो से कूलिंग चैनल्स सीधे दिखाई देते हैं। खास 3डी प्रिंटिंग प्रोसेस कूलिंग सिस्टम को मैकेनिकल पाइप्स जैसा बोल्ड लुक देता है।
स्मार्टफोन ब्लैक एबिस और रेड ब्लेज जैसे दो कलर ऑप्शन्स में पेश होगा। ब्लैक एबिस में ग्रीन कूलिंग एक्सेंट और रेड ब्लेज में रेड एक्सेंट दिया गया है। कंपनी ने थर्मल मैनेजमेंट के लिए डुअल-पंप सिस्टम जोड़ा है, जो तेजी से हीट बाहर निकालने में मदद करता है।
यह हैंडसेट इसी साल अप्रैल में ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो चुका है। भारतीय बाजार में फोन के साथ खास गेमिंग एक्सेसरीज का इकोसिस्टम भी लॉन्च किया जा सकता है। मजबूत और हल्के 2डी कंपोजिट पैनल के साथ यह गेमर्स के लिए एक बेहतरीन पैकेज साबित होगा।
