उत्तराखंड के चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटनास्थल और अस्पताल का लिया जायजा

Share

- Advertisement -

Chamoli News: उत्तराखंड के चमोली जिले में पीपलकोटी सुरंग दुर्घटना के बाद राहत कार्य तेजी से चल रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को घटनास्थल का जायजा लिया और गोपेश्वर जिला अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात की। हादसे में 7 लोगों की मौत हो चुकी है तथा लापता मजदूरों की तलाश जारी है।

टीएचडीसी की विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना के तहत 3 किलोमीटर लंबी टीआरटी टनल बनाई जा रही है। टनल के लगभग 1.50 किलोमीटर हिस्से में अचानक भूधंसाव हो गया। इस कारण बड़ी मात्रा में मलबे और पानी के आने से वहां काम कर रहे कई श्रमिक अंदर ही फंस गए।

हादसे के समय सुरंग के भीतर कुल 22 मजदूर काम में जुटे हुए थे। राहत बचाव टीमों ने अब तक 19 लोगों को बाहर निकाल लिया है। हालांकि इनमें से 7 मजदूरों की जान नहीं बचाई जा सकी। शेष 3 लापता श्रमिकों को सुरक्षित निकालने के प्रयास लगातार जारी हैं।

एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आईटीबीपी और राज्य आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर डटी हुई हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि सुरंग के भीतर काफी पानी और मलबा भरा हुआ है। उन्होंने घायलों के बेहतर इलाज के लिए ऋषिकेश एम्स में भी सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी तरह से सुनिश्चित की हैं।

सीएम धामी ने छत्तीसगढ़ और झारखंड के मुख्यमंत्रियों को घटना की जानकारी साझा की है, क्योंकि प्रभावित मजदूर उन्हीं राज्यों से थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि राज्य सरकार सभी संसाधन लगाकर युद्धस्तर पर रेस्क्यू चला रही है और हर श्रमिक को सुरक्षित निकालना ही पहली प्राथमिकता है।

Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News