झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा का निधन, भावुक पोस्ट में जताया दुख

Share

- Advertisement -

Ranchi News: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा का निधन हो गया। अर्जुन मुंडा ने एक्स पर भावुक पोस्ट के जरिए अपनी मां के निधन की जानकारी दी। उन्होंने अपनी मां को अपने जीवन का सबसे मजबूत सहारा बताया। उनका अंतिम संस्कार आज किया जाएगा।

अर्जुन मुंडा ने अपने पोस्ट में लिखा, “मां अब इस दुनिया में नहीं रहीं… तुम्हारे जाने से सिर से सिर्फ़ ममता का साया ही नहीं उठा, बल्कि ज़िंदगी का वो सबसे मज़बूत सहारा भी छिन गया।” उन्होंने अपने पोस्ट में मां के प्रति अपना स्नेह और सम्मान व्यक्त किया।

परिवार और शुभचिंतकों में शोक

सायरा मुंडा के निधन से परिवार और शुभचिंतकों में शोक की लहर है। अर्जुन मुंडा के चाहने वालों और समर्थकों ने भी उनके निधन पर दुख जताया है। सायरा मुंडा का अंतिम संस्कार आज किया जाएगा, जिसमें परिवार के सदस्य और करीबी लोग शामिल होंगे।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News