दिल्ली में सुबह उमस के साथ न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री दर्ज, मौसम विभाग ने मध्यम बारिश का जताया अनुमान

Share

- Advertisement -

Delhi News: राजधानी दिल्ली में सोमवार की सुबह काफी उमस भरी रही। इस दौरान शहर का न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने आने वाले घंटों में हल्के बादल छाए रहने और मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना व्यक्त की है।

मौसम केंद्र सफदरजंग के साथ पालम, आयानगर और लोधी रोड केंद्रों पर न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। केवल रिज क्षेत्र में तापमान कुछ कम 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे के बीच पांचों केंद्रों पर वर्षा दर्ज नहीं हुई।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने फिलहाल कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। हालांकि शहर में बादल छाए रहने और बारिश की उम्मीद जताई गई है। दूसरी तरफ 10 से 16 अगस्त के बीच कई ट्रेनें रद्द रहने से रेल यात्रियों को स्टेशन जाने से पहले स्थिति जांचने की सलाह दी गई है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली की हवा ‘संतोषजनक’ श्रेणी में रही। राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 88 दर्ज किया गया। शून्य से 50 तक एक्यूआई अच्छा, 51 से 100 संतोषजनक, 101 से 200 मध्यम और 201 से 300 तक खराब श्रेणी में माना जाता है।

Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News