डीपीएल में भिड़े यश ढुल और प्रियांश आर्या, मैच के बाद विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Share

- Advertisement -

Delhi News: दिल्ली प्रीमियर लीग के मुकाबले के बाद स्टार क्रिकेटर यश ढुल और प्रियांश आर्या की टीमों के बीच तीखी झड़प देखने को मिली। मैच खत्म होने के बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच कहासुनी हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दिल्ली प्रीमियर लीग के मौजूदा सीजन में भारत को अंडर-19 वर्ल्ड कप जिताने वाले यश ढुल सेंट्रल दिल्ली किंग्स की कप्तानी संभाल रहे हैं। वहीं धमाकेदार बल्लेबाज प्रियांश आर्या आउटर दिल्ली वॉरियर्स की तरफ से खेल रहे हैं। मैच खत्म होने के तुरंत बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी आपस में भिड़ गए।

वायरल वीडियो में दोनों टीमों के खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ स्थिति को संभालते नजर आ रहे हैं। साथी खिलाड़ी यश और प्रियांश को समझाकर एक-दूसरे से दूर ले जाते दिख रहे हैं। हालांकि दैनिक जागरण इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। माना जा रहा है कि बहस मैच के दौरान शुरू हुई थी।

मैच के स्कोरकार्ड की बात करें तो आउटर दिल्ली वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 216 रन बनाए। वॉरियर्स के लिए यजस शर्मा ने सबसे ज्यादा 46 रनों की उपयोगी पारी खेली। जवाब में सेंट्रल दिल्ली किंग्स की पूरी टीम 17.2 ओवर में 191 रनों पर ऑलआउट हो गई।

लक्ष्य का पीछा करते हुए सेंट्रल दिल्ली के लिए कप्तान यश ढुल ने 23 गेंदों में 47 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में छह चौके और तीन छक्के लगाए। टीम के लिए जसवीर सहरावत ने सर्वाधिक 62 रन बनाए। उन्होंने 33 गेंदों की पारी में छह चौके और चार छक्के जड़े।

Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News