वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप 2026: गुकेश और सिंदारोव के बीच तीसरा गेम भी ड्रॉ, दोनों 1.5-1.5 से बराबर

Share

- Advertisement -

Geneva News: जिनेवा में फीडे वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप 2026 में भारत के डिफेंडिंग चैंपियन डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चैलेंजर जावोखिर सिंदारोव के बीच तीसरा गेम ड्रॉ पर समाप्त हुआ। करीब पांच घंटे और 60 चालों तक चला यह मुकाबला सबसे लंबा और रोमांचक रहा। इस ड्रॉ के बाद 14 गेम की चैंपियनशिप में दोनों खिलाड़ी 1.5-1.5 से बराबर हैं।

यह चैंपियनशिप इतिहास की सबसे युवा फीडे वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप है। दोनों खिलाड़ियों की उम्र 20 वर्ष है। गुरुवार 26 नवंबर को जिनेवा के फाउंडेशन मार्टिन बोडमर में खेला गया तीसरा गेम टूर्नामेंट का अब तक का सबसे लंबा और रोमांचक मुकाबला रहा, जो करीब पांच घंटे और 60 चालों के बाद ड्रॉ पर समाप्त हुआ।

पहला रेस्ट डे, शनिवार को चौथा गेम

तीसरे गेम के ड्रॉ के साथ 14 बाजियों की इस चैंपियनशिप में दोनों खिलाड़ी 1.5-1.5 की बराबरी पर आ गए हैं। शुक्रवार 27 नवंबर को चैंपियनशिप का पहला रेस्ट डे है। इसके बाद शनिवार को खेले जाने वाले चौथे गेम में गुकेश सफेद मोहरों से खेलेंगे।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News