गुरुपर्व पर पाकिस्तान गए सिख श्रद्धालुओं के जत्थे से पंजाब के तीन नागरिक लापता, एजेंसियां अलर्ट

Share

- Advertisement -

Pakistan News: गुरुनानक देव जी के गुरुपर्व पर पाकिस्तान गए करीब 2800 भारतीय सिख श्रद्धालुओं के जत्थे से तीन नागरिक लापता हो गए हैं। तीनों श्रद्धालु पंजाब के रहने वाले हैं और 25 नवंबर को पंजा साहिब रवाना होते समय ननकाना साहिब में नहीं मिले। मामले को लेकर विदेश मंत्रालय और एजेंसियां सतर्क हैं।

गुरुनानक देव जी के गुरुपर्व पर पाकिस्तान गए भारतीय सिख श्रद्धालुओं के जत्थे से तीन भारतीय नागरिक लापता हो गए हैं। तीनों श्रद्धालु पंजाब के रहने वाले हैं। इस घटना से अगले हफ्ते भारत लौटने वाले जत्थे के श्रद्धालुओं में चिंता का माहौल है और भारतीय एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।

कैसे सामने आया मामला

जानकारी के अनुसार, गुरुपर्व के अवसर पर भारत से लगभग 2800 श्रद्धालुओं का जत्था धार्मिक यात्रा पर पाकिस्तान गया था, जिसमें पंजाब के कई जिलों के श्रद्धालु शामिल हैं। श्रद्धालुओं का यह जत्था 22 नवंबर को ननकाना साहिब पहुंचा था और 23 व 24 नवंबर को वहीं ठहरा था।

25 नवंबर की सुबह जब जत्था पंजा साहिब के लिए रवाना होने लगा, तब तीन श्रद्धालु वहां मौजूद नहीं मिले। इसके बाद उनकी तलाश शुरू की गई। लापता श्रद्धालुओं की पहचान बिकार सिंह, विक्रमजीत सिंह और हरप्रीत सिंह के रूप में हुई है।

तलाश जारी, एजेंसियां सतर्क

श्रद्धालुओं के जत्थे की भारत वापसी अगले रविवार को होनी है, लेकिन उससे पहले ही तीनों के लापता होने की बात सामने आई है। उनकी तलाश की जा रही है, हालांकि अभी तक उनका कोई सुराग नहीं मिला है।

मामले की जानकारी सामने आने के बाद भारतीय विदेश मंत्रालय के माध्यम से केंद्रीय एजेंसियां और संबंधित राज्य की अथॉरिटी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और अलर्ट पर हैं।

Read more

Related News