स्मृति मंधाना का तूफान, 37 गेंदों में ठोका शतक, केविन पीटरसन भी रह गए हैरान!

Share

- Advertisement -

India News: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान स्मृति मंधाना ने केविन पीटरसन के एक खास बैटिंग चैलेंज में सिर्फ 37 गेंदों पर शतक जड़ दिया। चैलेंज में 50 गेंदों पर 100 रन बनाने थे और हर अगली गेंद की रफ्तार एक मील प्रति घंटा बढ़ाई जा रही थी, लेकिन स्मृति ने तय लक्ष्य से 13 गेंद पहले ही 100 रन पूरे कर लिए।

पीटरसन का बैटिंग चैलेंज

यह चैलेंज पीटरसन के यूट्यूब चैनल ‘द स्विच’ पर दिखाया गया। इसकी शुरुआत 51 मील प्रति घंटा (MPH) की रफ्तार से हुई और 50वीं गेंद तक गति 100 MPH तक पहुंच जाती। स्मृति ने सिर्फ 37 गेंदों में ही 100 रन का आंकड़ा छू लिया।

पीटरसन अपने यूट्यूब चैनल पर इस तरह के चैलेंज में कई बड़े क्रिकेटरों को शामिल कर चुके हैं। इससे पहले वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर और मार्कस स्टोइनिस भी इस चुनौती का हिस्सा बन चुके हैं।

स्मृति का हालिया फॉर्म

स्मृति फिलहाल सीनियर विमेंस इंटर-जोनल टी20 2026 में वेस्ट जोन की ओर से खेल रही हैं। उन्होंने दो पारियों में 18.50 की एवरेज और 127.59 के स्ट्राइक रेट से 37 रन बनाए हैं।

इससे पहले सीनियर विमेंस टी20 ट्रॉफी में उन्होंने तीन मैचों में 41.67 की औसत और 135.87 के स्ट्राइक रेट से 125 रन बनाए थे।

अगला असाइनमेंट: साउथ अफ्रीका दौरा

अब स्मृति का अगला बड़ा असाइनमेंट दिसंबर में होने वाला भारत का साउथ अफ्रीका दौरा है। दौरे में 9 दिसंबर को ग्केबेरहा में एकमात्र टेस्ट खेला जाएगा, फिर तीन वनडे (16 दिसंबर पार्ल से) और तीन टी20 (आखिरी 30 दिसंबर पोटचेफ्स्ट्रूम) होंगे। वह टेस्ट और वनडे सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी करेंगी।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News