पुडुचेरी अंडर-19 क्रिकेट टीम के कोच एस वेंकटरमन के खिलाफ एफआईआर दर्ज, खिलाड़ियों से मारपीट और धमकी का आरोप

Share

- Advertisement -

Puducherry News: पुडुचेरी अंडर-19 क्रिकेट टीम के कोच एस वेंकटरमन के खिलाफ खिलाड़ियों से मारपीट करने और करियर बर्बाद करने की धमकी देने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है. ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के आदेश के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई आठ महीने पुराने मामले में की है.

दरअसल 8 दिसंबर 2025 को कोच वेंकटरमन ने सेदारापेट थाने में तीन खिलाड़ियों के खिलाफ मारपीट की एफआईआर कराई थी. उनका दावा था कि जयासुंदरम कार्तिकेयन, ए अरविंददराज और एस संतोष कुमारान ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में चयन न होने की वजह से उन पर हमला किया था.

उस समय पुलिस ने केवल कोच की शिकायत दर्ज की थी, जिसमें उन्हें कंधे में फ्रैक्चर और गंभीर चोटें आने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वहीं, घटना के दिन ही खिलाड़ी कार्तिकेयन ने भी कोच के खिलाफ शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस ने उस पर कोई एक्शन नहीं लिया था.

खिलाड़ियों के वकील एम सबरी सेल्वम के अनुसार, खिलाड़ी इंडोर फैसिलिटी में प्रैक्टिस कर रहे थे. उसी दौरान कोच वेंकटरमन ने आकर उन्हें गालियां दीं और बैट से हमला कर दिया. पुलिस द्वारा शिकायत नजरअंदाज करने पर खिलाड़ियों ने कोर्ट का रुख किया, जहां से एफआईआर के निर्देश मिले.

ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट-IV के आदेश के बाद पुलिस ने आखिरकार कोच के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पीड़ित खिलाड़ियों ने बीसीसीआई और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ पुडुचेरी से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और आरोपी कोच को तुरंत प्रभाव से निलंबित करने की मांग की है.

Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News