Delhi News: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 26 और 27 जुलाई की मध्यरात्रि 1 बजकर 25 मिनट पर शनि ग्रह वक्री चाल चलने वाले हैं। शनि की उल्टी चाल 11 दिसंबर 2026 तक रहेगी, जिसके बाद वे मीन राशि में मार्गी होंगे। पंडित सुरेश पांडेय के अनुसार शनि के इस बदलाव से कुंभ और वृषभ राशि का जीवन प्रभावित होगा।
शनि ग्रह की वक्री चाल का असर सभी राशियों के जीवन पर पड़ता है। लेकिन इस बदलाव से कुंभ और वृषभ राशि के जातकों को विशेष सावधानियां बरतनी होंगी। कार्यक्षेत्र, धन प्रबंधन, पारिवारिक रिश्तों और निवेश के फैसलों पर शनि का सीधा प्रभाव देखने को मिलेगा।
कुंभ राशि वालों को मेहनत से मिलेगी कार्यक्षेत्र में सफलता
कुंभ राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता मिल सकती है। हालांकि इन्हें केवल भाग्य पर निर्भर रहने के बजाय अपनी कड़ी मेहनत पर भरोसा करना होगा। शनि के इस प्रभाव से वित्तीय लाभ के संकेत मिल रहे हैं, बशर्ते आप अपनी सभी जिम्मेदारियों को ईमानदारी से निभाएं।
पैसों के मामलों में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। जल्दबाजी में अधिक मुनाफे के लालच से बचें और फालतू खर्चों पर रोक लगाएं। किसी को उधार देते समय लिखित प्रमाण जरूर रखें। कानूनी मामलों में पूरी जांच के बाद ही कदम बढ़ाएं और वैवाहिक जीवन की समस्याओं को अनदेखा न करें।
वृषभ राशि के जातक गुस्से और अहंकार से बचें
वृषभ राशि वाले लोगों का जल्दबाजी और गुस्से की वजह से बनता काम भी बिगड़ सकता है। इस अवधि में अहंकार से दूरी बनाना बेहद जरूरी है। कार्यक्षेत्र में सावधानी बरतें, वरना बने-बनाये काम रुक सकते हैं। बिजनेस या शेयर मार्केट में निवेश का कोई भी फैसला काफी सोच-समझकर ही लें।
साझेदारी के कामों में पूरी पारदर्शिता बनाए रखना फायदेमंद रहेगा। नया निवेश करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। वाहन चलाते समय लापरवाही न बरतें। महीने के अंत में बढ़ते खर्चों के कारण मानसिक तनाव हो सकता है, इसलिए अपने बजट पर नियंत्रण रखें।