राजस्थान निकाय चुनाव: परबतसर में भाजपा उम्मीदवार को मिला केवल एक वोट, वार्ड 13 के नतीजे से लोग हैरान

Share

- Advertisement -

Didwana-Kuchaman News: राजस्थान के नगर निकाय चुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के एक प्रत्याशी को सोमवार को बेहद अजीबोगरीब स्थिति का सामना करना पड़ा। डीडवाना-कुचामन जिले की परबतसर नगरपालिका के वार्ड 13 से चुनाव लड़े भाजपा उम्मीदवार कैलाशचंद को पूरी मतगणना में केवल एक ही वोट मिला।

हैरानी की बात यह रही कि प्रत्याशी को मिला यह एकलौता वोट भी उनका खुद का नहीं था। राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के मुताबिक इस वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशी हिना खानम ने 376 मत हासिल कर शानदार जीत दर्ज की। वहीं दूसरे स्थान पर रहे निर्दलीय उम्मीदवार राशिद खान को 195 वोट मिले।

प्रत्याशी ने खुद बताई सिर्फ एक वोट मिलने की वजह

एक वोट मिलने के बाद कैलाशचंद ने स्थिति साफ करते हुए कहा कि वह मूल रूप से वार्ड 12 के मतदाता हैं। पार्टी ने उन्हें पास के वार्ड 13 से चुनावी मैदान में उतारा था। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका अपना वोट वार्ड 12 में होने के कारण उन्हें वार्ड 13 के किसी अज्ञात व्यक्ति ने वोट दिया।

परबतसर नगरपालिका के कुल 25 वार्डों के नतीजों में कांग्रेस ने 13 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत प्राप्त कर लिया है। वहीं सत्तारूढ़ भाजपा के खाते में 12 वार्ड गए हैं। राज्य के 309 नगर निकायों की मतगणना के दौरान भाजपा उम्मीदवार को मिला यह एक वोट दिनभर सियासी हलकों में चर्चा का केंद्र बना रहा।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News